तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में इस सं मण की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,812 पहुंच गई। वहीं, ईरान में संमण के 23,049 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित और लोगों को पृथक करने के लिए जल्दी सख्त कदम नहीं उठाने के लिए आलोचना का सामना कर रहा है। ईरान पर अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। सरकारी टीवी ने सोमवार 23 मार्च को सं' मण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बताई। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई ने रविवार 22 मार्च को कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए अमेरिका का प्रस्ताव ठुकरा दिया। खमेनेई ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी अपने प्रस्ताव को लेकर ईरान को लगातार संदेश भेजे हैं, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा, 'उन पर भरोसा नहीं है।' उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए समझौते में अमेरिका को अपने देश में तंगी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 462 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में घातक सं मण से मरने वालों की संख्या 2,182 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार 23 मार्च को यह जानकारी दी। एक दिन पहले जारी आंकड़ों की तुलना में मृत्यु दर में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्पेन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 33,089 हो गई है। यह देश चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित है। देशभर में 14 मार्च को लॉकडाउन लागू करने के बावजूद स्पेन में मौत और सं मण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि देश ने संमण की जांच करने की अपनी क्षमता में इजाफा किया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन को पहले दो हफ्तों के लिए लागू किया गया था, लेकिन इसे अब 11 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन में स्वास्थ्य प्रणाली ढहने के मुहाने पर है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका राजधानी मैड्रिड है जहां 10,575 मामले आएं हैं और 1,263 लोगों की मौत हुई है, जो देश भर में हुई मौतों का 58 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन समन्वयक फर्नांडो साइमन ने बताया कि करीब 3,910 स्वास्थ्य कर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं।