घर वापसी कर रहे प्रवासियों का दर्द बांटा भाजपाईयों 
-स्वलपाहार के बाद भोजन एवं पानी देकर दिया सहारा 

- सदर विधायक  जिलाध्यक्ष  सहित तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद

उरई-एट (जालौन)। लाकडाउन के चलते गैर प्रांतों से प्रवासियों का अपने अपने गृह जनपद जाने का सिलसिला जारी है दिन-रात सफर कर भूखे प्यासे प्रवासी कामगारों को भाजपाइयों ने अपने जिले की सीमा पर जलपान की व्यवस्था कर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है।

देश में लॉकडाउन हो जाने के बाद ही मजदूरों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी थी।  प्रवासी कामगारों का धैर्य टूट गया और उन्होंने निजी वाहनों तथा पैदल ही अपने ग्रह जनपद जाने की ठान ली जिसके चलते रोज नेशनल हाईवे से हजारों की संख्या में भूखे प्यासे प्रवासी कामगार निकलते देखी जा सकते हैं जिसके चलते प्रदेश नेतृत्व पर भाजपाइयों ने सीमा पर उनके जलपान की व्यवस्था की ताकि उन्हें राहत दी जा सके। इसी क्रम में जालौन झांसी सीमा पर पाल ढाबा के पास सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा तथा जिला अध्यक्ष रामेंद्र बना ने अपनी मंडली के साथ पहुंचकर करीब 1500 लंच पैकेट 400 पानी की बोतल 1920 पानी पाउच 320 मास्क पता 10 कुंतल खीरा ककड़ी प्रवासी कामगारों को वितरित कराई गई जिससे भूखे प्यासे प्रवासी कामगारों को राहत मिल सके। इस दौरान रामजी राजावत शिविर जिला प्रमुख शक्ति गहोई बृजेश निरंजन मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम मंडल प्रमुख अजय राठौर, रामजी गुप्ता, नितेश वर्मा सीए, रिप्पु गुप्ता सभासद उरई सुधीर सोनी कोंच, मिरकू महाराज सिरोठिया, प्रिंस निरंजन, शिव प्रताप सिंह तोमर, कार्तिक त्रिपाठी, सत्येंद्र निरंजन, अमित रायकवार सोमई, रानू निरंजन, मोहित गुप्ता, बीजेपी सुशील खरे, रामरूप परिहार, गणेश सेवा समिति हरिश चंद तिवारी, जगराम बाबूजी चांदनी, अमित यादव सभासद नगर पालिका, लोकेंद्र प्रताप सिंह, रवि बर्गुवन, नीतू गुप्ता, बघवा, अंशु लोहिया कोंच, ड़ मनोज तिवारी, राजीव यादव, कल्लू, रेवती रमण त्रिपाठी, कैलाश कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।