13 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर 

झांसी। जनपद में जिस तरह से कोविड 19 के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी उससे लोग चिंतित थे लेकिन बड़ी राहत की खबर है कि महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में 13 मरीज स्वस्थ् हुए। जिन्हे रविवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की उपस्थिति में चिकित्सकों एवं मेडीकल स्टाफ ने ताली बजाकर कोरोना की जंग जीतने वाले सभी मरीजों को घर के लिए विदा किया।                                   डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों को मेडीकल टीम के आदेश पर होम क्वारेण्टाइन किया गया है। सभी मरीजों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ ने मेहनत करके काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। जनपद झांसी में सिर्फ चार ही मरीजों की मौत हुई है जो पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। बाकी 4 मरीज स्वास्थ्य और समय पूरा होने पर उन सभी मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है की सोशल डिस्टेंस इन का पालन करें और लॉक डाउन का उल्लंघन ना करें।