मजदूरों के साथ हो रहा अन्याय
उरई (जालौन) कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन सही है। पर केन्द्र सरकार के आर्थिक पैकेज में गरीबो के साथ मजाक हुआ है। यह बात समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कुसुम सक्सेना ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर मर रहे हैं ,भूख प्यास से तड़प रहे हैं तथा हजारो किलोमीटर पैदल चल रहे हैं उनके लिए कोई पक्का आर्थिक पैकेज केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए या उनके खातों में एक मुश्त रकम भेजी जाय जिससे लाकडाउन अवधि तक वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि देशवासियों को महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है साथ ही भूख से भी लोगों को बचाना जरूरी है। देश की नींव किसान व मजदूर है उनके हित भी सरकार को जरूर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति की दिशा और दशा को तय करने में किसान और मजदूर की अहम भूमिका होती है। जिनके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।
आर्थिक पैकेज में हुआ गरीबों के साथ छल