दो और मरीजों की आयी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव 

- जिले में कुल मरीजों की संख्या हुयी 12
-लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को लेकर जनमानस दहशत में 
उरई (जालौन)। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि अबतक मरीज केवल जिला मुख्यालय पर ही निकल रहे हैं। शुक्रवार को आयी रिर्पोट के अनुसार दो और मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। जिन्हें उपचार के लिये भेजा गया है तथा उनसे सम्बन्धित लोगों को क्वारींटीन में रखा गया है। इस प्रकार अब मरीजों की संख्या जनपद में 12 हो गयी है।
 कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले के नागरिकों में इस समय दहशत का आलम है। उन्हें समझ नही आ रहा है कि आखिर क्या किया जाये। सोसश डिस्टेंसिंग एवं मास्क तथा सेनेटाइजर को अपने की बार बार अपील प्रशासन द्वारा की जा रही है इसके बाद भी संक्रमण अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार को आयी एक जांच रिर्पोट में दो और कोराना मरीजों की रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद तो स्थिती और खराब होती मानी जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बीते दिनों बल्लभ नगर में जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाया गया था उसी के भतीजे जो बल्लभ नगर निवासी है तथा बहनोई जो कदौरा निवासी है को कोराना पॉजिटिव मिला है। उक्त दोनो के नमूने जांच के लिये भेजे गये थे जहां से रिर्पोट आने के बाद यह पुष्टि हुयी है। फिलहाल लगातार बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ के चलते प्रशासन की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है। एक के बाद एक रोज नये नये मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना की निरंतर बढ़ रही संख्या के कारण बीते 50 दिनों से घरों में पूरी तरह से दुबके बैठे लोग और भी दहशत में माने जा रहे हैं। उन्हें यह पता नही कि आखिर कब इस संक्रामक बीमारी से निजात मिलेगी। इधर बाजार पूरी तरह से बंद है पर संक्रमण के निरंतर पैर पसारने के पीछे लोग यह नही समझ पा रहे हैं कि आखिर यह बल्लभ नगर एवं तिलक नगर में प्रवेश कै से कर गया। लोग अपने मन से तरह तरह के अनुमान लगा रहे हैं तथा पूरी तरह से उक्त क्षेत्र पर कड़ी निगरानी कराये जाने की आवश्यकता जता रहे हैं। अब देखना है कि कोरोना की गति कब तक थमती है।