निरंकारी परिवार ने दी बाबा हरदेव सिंह को श्रद्वांजलि
झांसी। पूरे विश्व में फैले निरंकारी परिवार दवारा उनके पूर्व सदगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को समर्पण दिवस मनाते हए श्रद्धांजली अर्पित की।

       बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति के रूप में प्रति वर्ष 13 मई को समर्पण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार के निर्देशों को सम्मुख रख कर समर्पण दिवस पर किसी भी विशेष सत्संग समारोह का आयोजन न करते हुए घर बैठे ही ऑनलाईन संत समागम के माध्यम से निरंकारी भक्त बाबा हरदेव सिंह जी के प्रति अपने श्रद्धा भाव अर्पित करेंगे जिसमें मिशन की वर्तमान प्रमुख, सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा अपना पावन संदेश भी प्रसारित किया जायेगा। उक्त जानकारी संत निरकारी मण्डल झांसी के संयोजक तरसेम कुमार द्वारा दी गई।