प्रवासी मजदूर का 5 घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

एट (जालौन)। थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार रहे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। आज सुबह करीब पांच बजे घटी घटना के बाद पांच घंटे प्रवासी मजदूर का शव सड़क पर ही पड़ा रहा।
घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस अंजान बनी रही। शव हटवाने को लेकर मृतक के साथी इधर-उधर भटकते रहे। एक साथी का कहना है कि वह महाराष्ट्र से ट्रक से सुल्तानपुर जा रहे थे। इस घटना के बाद बाकी साथी शव छोड़ कर चले गए। पांच घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं आई थी। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा भरकर कार्यवाही की।