वृद्व महिला की कोरोना रिपोर्ट आने से झांसी में बने तीन हॉटस्पॉट क्षेत्र

झांसी। शनिवार को एक वृद्व महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कम्प मच गया। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से सात लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस प्रकार से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या समाचार लिखे जाने तक 9 ही रह गई थी। शुक्रवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 थी। परन्तु शनिवार को आई रिपोर्ट में सात लोगों की दूसरी जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक हुई जांचों में बीस लोगों में कोरोना वायरस सकारात्मक पाया गया था। जिसमें जनपद में विगत दिनों कोरोना संक्रमण के शिकार से दो लोगों की मौत हो गयी है। शनिवार की सुबह तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 थी। अपराहन सात और लोगो की रिपोर्ट नैगेटिव आने के बाद संख्या घटकर ग्यारह रह गई। जिसमें बीते रोज जलालपुरा के प्रताप व अन्य दो सिपाहियों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। परन्तु शाम होते ही एक वृद्व महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अब तक हुए कोरोना परीक्षण में कुल संख्या 12 हो गई। वहीं जनपद ललितपुर के असलम खान ने भी कोरोना वायरस के कारण झांसी मेंडीकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस के बड़ते प्रकोप के कारण जिला प्रशासन और मेंडीकल टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग और क्षेत्रों में चौकसी बड़ा दी है। हॉटस्पॉट क्षेत्र ओरछा गेट, बिसातखाना के अब सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले नन्दनपुरा दीनदयाल नगर को भी हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। चूकि शनिवार को जिस वृद्वा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह इसी क्षेत्र की निवासी है। प्रशासन ने महिला के परिजनों के सैम्पिल लेकर कोविड-19 की जांच हेतु प्रयोगशाला में भेज दिये है। साथ ही मेडीकल टीम ने वृद्वा के परिजनों को होम क्वारेण्टाइन कर दिया। जिला प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों को भी सील कर दिया है।